

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत
मौदहा हमीरपुर। सर्दी का सीजन शुरू होते ही गर्म कपडे निकालने घर पहुंची बहू को ससुर ने पीट दिया, बहू की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बिंवार थाना क्षेत्र के ग्राम मवईजार निवासी ममता पत्नी भोला ने थाने में दिए शिकायती पत्र में बताया कि,वह नोएडा में रहकर मजदूरी करती है बीते पांच नवम्बर को वह अपनी ससुराल गर्म कपडे निकालने गई थी तभी ससुर जगदेव ने उसे बेवजह डण्डे से पीट कर लहूलुहान कर दिया। पीडिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी ससुर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।