A2Z सभी खबर सभी जिले की

हमीरपुर :अवैध मत्स्य परिवहन पर मत्स्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, मछलियों से भरा मिनी लोडर पकड़ा

मौदहा से जिला ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट 

हमीरपुर। जनपद में अवैध मत्स्य परिवहन के खिलाफ मत्स्य विभाग ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए राठ तिराहे के पास मछलियों से भरा एक मिनी लोडर पकड़ लिया। विभागीय टीम को देखकर चालक वाहन से कूदकर फरार हो गया, जबकि वाहन को कब्जे में लेकर पुलिस चौकी कुछेछा में आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई।

जिला मत्स्य अधिकारी सुनील कुमार एवं मत्स्य निरीक्षक (सदर तहसील प्रभारी) मत्स्यिका सिंह के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान वाहन की जांच की गई। वाहन में लदी मछलियों के शीघ्र खराब होने की संभावना को देखते हुए पुलिस और मत्स्य विभाग की संयुक्त उपस्थिति में तीन बोलीदाताओं के बीच खुली बोली कराकर मछलियों की नीलामी कराई गई। विभाग ने पूरी प्रक्रिया को नियमानुसार और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराया।

Related Articles

जिला मत्स्य अधिकारी ने बताया कि अवैध मत्स्य परिवहन, अवैध मत्स्य आखेट तथा उत्तर प्रदेश मत्स्य अधिनियम के उल्लंघन के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने मत्स्य व्यवसाय से जुड़े लोगों से नियमों का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Show More
Back to top button