
रिपोर्टर रामगोपाल बैरवा अखंड भारत न्यूज़ चैनल दौसा
खबर दौसा से दिनांक 08/02/2026 आज सिकराय विधानसभा क्षेत्र की भांडारेज नगर कांग्रेस अनुसूचित जनजाति विभाग के नवनियुक्त नगर अध्यक्ष दौलाराम मीणा द्वारा आयोजित नववर्ष स्नेह मिलन और शपथ ग्रहण समारोह में सम्मिलित होकर नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और आमजन की सेवा का आव्हान कर भाजपा की जन विरोधी नीतियों से किसान, मजदूर और गरीब माध्यम वर्ग के अधिकारों हितों पर हो रहे आघात के प्रति जागरूकता लाने का आव्हान किया। कार्यक्रम में ममता भूपेश प्रदेश अधक्ष sc, st विभाग,सांसद मुरारीलाल मीणा, जिला अध्यक्ष रामजी लाल ओंढ़, जिला प्रमुख हीरालाल सैनी , प्रधान प्रहलाद मीणा, सिकंदरा प्रधान सुल्तान बैरवा, ब्लॉक अध्यक्ष लटूरमल सैनी जिला परिषद सदस्य कल्याण सहाय गोठवाल, SC प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष धन्नालाल बैरवा, OBC प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष खैराती सैनी, ST प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रमन मीणा सिमला, प्रहलाद बैरवा, रेणु कटारिया,NSUI अध्यक्ष विजेंदर गुर्जर पूर्व भांडारेज नगरपालिका चेयरमैन रामप्रसाद बौद्ध, सभी मंडल एवं नगर अध्यक्ष, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण पार्टी पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।
