A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरे

गंदगी और कीचड़ से परेशान भक्तजनों ने सौंपा ज्ञापन

स्वच्छ भारत के सपनों की धज्जियां उड़ाने का लगाया आरोप

बानसूर में भक्तजनों और वार्ड नंबर 10 के निवासियों ने नगरपालिका अधिशाषी अधिकारी की मनमानी के खिलाफ ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि अधिशाषी अधिकारी द्वारा माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ भारत के सपनों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं और साधारण सभा/बजट बैठक के सर्वसहमति से पारित निर्णय की पालना नहीं की जा रही है।

ज्ञापन में कहा गया है कि त्यागी जी के मंदिर से बाबा गिरधारी दास मंदिर तक रोड बनवाया गया था, लेकिन इसके दोनों तरफ गंदे पानी निकास की नालियों का निर्माण नहीं किया गया है। इससे भारी संख्या में आने वाले भक्तजनों और राहगीरों को गंदे पानी और कीचड़ से गुजरना पड़ता है, जिससे उन्हें मानसिक और शारीरिक वेदना का सामना करना पड़ता है।

भक्तजनों ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि नगरपालिका अधिशाषी अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही की जाए और गंदे पानी और कीचड़ से निजात दिलाई जाए।

Related Articles

इस मौके पर वैद्य बृजमोहन शर्मा, मुकेश शर्मा, कृष्ण  शर्मा,घनश्याम शर्मा, हेमंत शेखावत सहित अनेक कॉलोनी वासी मौजूद रहे।

Show More
Back to top button