
पंकज मास्टर (जिला रिपोर्टर)
रेवती-बलिया ll (अध्यक्ष- अंचल यादव)
जिले के रेवती क्षेत्र के श्रीनगर गाँव मे (श्रीनगर-टावर के पास) नाईट कबड्डी मैच प्रतियोगिता का आयोजन 1 सितम्बर 2015 से हो रहा हैं l यह ऐतिहासिक प्रतियोगिता कई दिनों तक लगातार चलने वाला हैं। प्रतियोगिता के सारे मैच नाईट मैच के अनुसार खेले जायेंगे l रात्रि मैच सुनकर क्षेत्र के खेलप्रेमियों मे एक अलग ही तरह का उत्साह देखने को मिल रहा हैं l इस प्रतियोगिता में जिला बलिया और स्थानीय विभिन्न टीमें हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता पुरुष वर्गों के बीच करवाई जाएगी।
प्रतियोगिता के अध्यक्ष अंचल यादव ने बताया कि टीमों की एंट्री फ्री होंगी l इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य जिले में खेल भावना का प्रसार करना, स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना तथा कबड्डी जैसे पारंपरिक खेल को बढ़ावा देना है। उन्होंने बताया कि इस बार प्रतियोगिता हर बार की तरह प्रो कबड्डी के नियमों के अनुसार होगी जिससे दर्शकों को रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे। प्रतियोगिता के समापन पर विजेता टीमों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगाl
अध्यक्ष- अंचल यादव, अध्यक्ष- नीलेश यादव, उपाध्यक्ष- चन्दन यादव
कमेटी गण- टुनटुन,सुनील,राजू,रोहित,संजय,दिलीप,मंजीत,सुमित,चन्दन,कान्हा,अरविंद,छेना,अजय,राजन,ऋषि,आकाश,छोटू,मंदीप,अनुज,विशाल,मिथुन,राजा ll

