A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorized

मंडी विक्रमादित्य तो हमीरपुर सीट उपमुख्यमंत्री के हवाले, 4 सीटों पर चुनाव प्रभारी नियुक्त

मंडी विक्रमादित्य तो हमीरपुर सीट उपमुख्यमंत्री के हवाले, 4 सीटों पर चुनाव प्रभारी नियुक्त

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने लोकसभा चुनावों के लिए प्रदेश के संसदीय क्षेत्र मण्डी, कांगड़ा, हमीरपुर और शिमला के लिए चुनाव प्रभारियों की नियुक्तियां की हैं। इसके साथ पब्लिसिटी, पब्लिकेशन व प्रशासनिक कार्याे के लिए भी पार्टी नेताओं को तैनात किया गया है। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और पांच कैबिनेट मंत्रियों को इन सीटों का जिम्मा सौंपा गया है। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह को मंडी सीट का चुनाव प्रभारी लगाया गया है। उनकी मां प्रतिभा सिंह मंडी सीट से निवर्तमान सांसद हैं।

प्रदेश कांग्रेस महासचिव संगठन रजनीश किमटा ने रविवार को बताया कि विक्रमादित्य सिंह को मण्डी, चंद्र कुमार को कांगड़ा, मुकेश अग्निहोत्री को हमीरपुर और रोहित ठाकुर को शिमला संसदीय क्षेत्र का दायित्व सौंपा गया है। इसके अलावा हर्ष वर्धन चौहान को पब्लिसिटी व पब्लिकेशन व जगत सिंह नेगी को प्रशानिक व समन्वय का दायित्व सौंपा गया है।

बता दें कि सुक्खू सरकार में चंद्र कुमार कृषि मंत्री, रोहित ठाकुर शिक्षा मंत्री, हर्षवर्धन चौहान उद्योग मंत्री और जगत सिंह नेगी बागवानी मंत्री का जिम्मा संभाल रहे हैं। कांग्रेस ने चारों सीटों पर अभी अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है। माना जा रहा है कि एक-दो दिन में हाईकमान चारों उम्मीदवारों का एलान कर देगा। पिछले दिनों प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने चारों सीटों पर पार्टी नेताओं से आवेदन मांगे थे। पूरे प्रदेश से लगभग 40 नेताओं ने चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व जिताऊ उम्मीदवारों पर मंथन कर रहा है।

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!