A2Z सभी खबर सभी जिले की

पांढुर्णा जिले में गेहूं उपार्जन प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न, 441 किसानों ने किया विक्रय,2669.35 मैट्रिक टन गेहूं की खरीदी, किसानों को 5.81 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान

संवाददाता धनंजय जोशी

जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुर्णा जिले में गेहूं उपार्जन प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न, 441 किसानों ने किया विक्रय,2669.35 मैट्रिक टन गेहूं की खरीदी, किसानों को 5.81 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान

पांढुर्णा / 03 जून 2026
रबी विपणन वर्ष 2026-27 में पांढुर्णा जिले में गेहूं उपार्जन की प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हुई। किसानों की सुविधा के लिए जिले में 06 पंजीयन केन्द्र बनाये गये थे, जिनके माध्यम से 864 किसानों ने गेहूं विक्रय के लिए पंजीयन कराया था।

Related Articles

पंजीकृत किसानों के गेहूं विक्रय के लिए जिले में 03 उपार्जन केन्द्र स्थापित किये गये थे। इनमें 02 केन्द्र पांढुर्णा के शासकीय गोदाम मोरडोंगरी एवं नांदनवाडी में तथा 01 केन्द्र सौंसर कृषि उपज मंडी प्रांगण में संचालित किया गया। तीनों केन्द्रों में कुल 506 किसानों द्वारा स्लॉट बुक कराये गये थे।

शासन द्वारा निर्धारित खरीदी की अंतिम तिथि 28 मई 2026 तक जिले के 441 किसानों ने अपने गेहूं का विक्रय किया। जिले में कुल 2669.35 मैट्रिक टन गेहूं की खरीदी की गई है। उपार्जित गेहूं के विरुद्ध परिवहन कार्य भी पूर्ण कर लिया गया है।

उपार्जन कार्य के साथ-साथ किसानों को भुगतान की प्रक्रिया भी तेजी से पूर्ण की गई है। अभी तक किसानों को कुल 5 करोड़ 81 लाख 5 हजार 306 रुपये का भुगतान किया जा चुका है, जिससे किसानों को समय पर उनकी उपज का मूल्य प्राप्त हुआ है।

Show More
Check Also
Close
Back to top button