मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
आलीराजपुर:- मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर नीतू माथुर ने संस्थानों का निरीक्षणरक्तदान शिविर12 सितंबर को कैलहट बाजार मिर्जापुर में होगा जनता दल यूनाइटेड का मंडलीय सम्मेलन।डिजिटल युग मे हिंदी और भारतीय भाषा का परिदृश्यजनविश्वास अभियान के तहत शहपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस की व्यापक कार्यवाहीVBYLD युवाओं को विकसित भारत@2047 की संकल्पना से जोड़ने का महत्वपूर्ण मंचफर्रुखाबाद गंगा का जलस्तर बढ़ने से गांव में मकान नहीं रहेहमीरपुर :NH-34 के बीच नशे में धुत पड़ा रहा शराबी, टला बड़ा हादसाकोसली में वीरता का मेला, नाथूला टाइगर के शौर्य स्थल का भव्य उद्घाटनहमीरपुर :17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक जनपद में व्यापक रूप से आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’आलीराजपुर:- मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर नीतू माथुर ने संस्थानों का निरीक्षणरक्तदान शिविर12 सितंबर को कैलहट बाजार मिर्जापुर में होगा जनता दल यूनाइटेड का मंडलीय सम्मेलन।डिजिटल युग मे हिंदी और भारतीय भाषा का परिदृश्यजनविश्वास अभियान के तहत शहपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस की व्यापक कार्यवाहीVBYLD युवाओं को विकसित भारत@2047 की संकल्पना से जोड़ने का महत्वपूर्ण मंचफर्रुखाबाद गंगा का जलस्तर बढ़ने से गांव में मकान नहीं रहेहमीरपुर :NH-34 के बीच नशे में धुत पड़ा रहा शराबी, टला बड़ा हादसाकोसली में वीरता का मेला, नाथूला टाइगर के शौर्य स्थल का भव्य उद्घाटनहमीरपुर :17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक जनपद में व्यापक रूप से आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
A2Z सभी खबर सभी जिले की

उदयगढ़ पुलिस ने लूट की वारदात करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार

उदयगढ़ पुलिस ने लूट की वारदात करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार
WhatsApp Facebook

दीपक शर्मा जिला पत्रकार

आलीराजपुर पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर रघुवंश सिंह के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर श्रीमती ज्योति उमठ बघेल के पर्यवेक्षण तथा एसडीओपी जोबट आशुतोष पटेल के मार्गदर्शन में जिले में लूट, चोरी एवं अन्य गंभीर अपराधों की रोकथाम एवं आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के अंतर्गत थाना उदयगढ़ पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

01 जुलाई 2026 को फरियादी मुनव्वर द्वारा थाना उदयगढ़ पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसी दिन शाम लगभग 07:30 बजे वह बोरी से जोबट की ओर जा रहा था। उदयगढ़ के समीप दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार अज्ञात व्यक्तियों ने उसका रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने फरियादी के साथ मारपीट कर उसका एंड्रॉयड मोबाइल फोन एवं नगद ₹40,000 लूट लिए तथा मौके से फरार हो गए।फरियादी की रिपोर्ट पर थाना उदयगढ़ में अपराध क्रमांक 219/2026 अंतर्गत धारा 309(4) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक आलीराजपुर के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल निरीक्षण, तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण, मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर तथा लगातार संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश की गई। इसी दौरान दिनांक 08 जुलाई 2026 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर संदेहियों को चिन्हित कर कार्रवाई करते हुए—1. मांगीलाल पिता चंदरसिंह वसुनिया, उम्र 24 वर्ष, निवासी सोलिया।2. सुरमा पिता हारु अजनार, उम्र 22 वर्ष, निवासी सोलिया।3. एक विधि-विरुद्ध बालक (नाबालिग)को अभिरक्षा में लिया गया।पूछताछ के दौरान आरोपियों ने उक्त लूट की घटना करना स्वीकार किया। जांच में यह भी सामने आया कि घटना को अंजाम देने के लिए आरोपियों द्वारा चोरी की मोटरसाइकिलों का उपयोग किया गया था।आरोपियों के कब्जे से निम्नलिखित सामग्री बरामद की गई—• फरियादी से लूटी गई ₹15,000 नगद राशि।• घटना में प्रयुक्त यामाहा R-15 मोटरसाइकिल, जो थाना कोतवाली, जिला अलीराजपुर क्षेत्र से चोरी की गई थी।• स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, जो थाना लसूडिया, जिला इंदौर क्षेत्र से चोरी की गई थी।• 02 धारदार फालिया (घटना में प्रयुक्त हथियार)।प्रारंभिक जांच में आरोपियों का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है। आरोपियों से अन्य वारदातों के संबंध में भी विस्तृत पूछताछ की जा रही है तथा उनके अन्य साथियों एवं संभावित अपराधों के संबंध में विवेचना जारी है।सराहनीय योगदानउक्त कार्रवाई में निम्न अधिकारियों एवं कर्मचारियों का विशेष एवं सराहनीय योगदान रहा—• निरीक्षक बृज भूषण हिरवे, थाना प्रभारी उदयगढ़• उप निरीक्षक पवन वास्केल, चौकी प्रभारी कानाकाकड़• सहायक उप निरीक्षक अजय भिड़े• प्रधान आरक्षक 122 लेखराम• प्रधान आरक्षक 169 जुवान• प्रधान आरक्षक 330 आजाद चौहान• आरक्षक 184 आनंद• आरक्षक 467 दीपेश• आरक्षक 348 रितेंद्र• सैनिक 232 माधव• सायबर सेल अलीराजपुर की टीम।