A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड की मौत, लम्बे समय से था बीमार

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत 

मौदहा,हमीरपुर। कोतवाली क्षेत्र के मदारपुर गांव में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटककर मौत हो गई। घटना से गांव में सनसनी फैल गई है। खास बात यह है कि मृतक की पत्नी पांच साल बाद अचानक घर लौटी थी, और कुछ ही घंटे बाद यह घटना हो गई। ग्रामीणों ने मौत को संदिग्ध मानते हुए पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।45 वर्षीय हरिश्चंद्र निषाद कई वर्षों से गंभीर बीमारी से जूझ रहा था। उसकी पत्नी रामसखी करीब पांच साल पहले पति के हिस्से की कुछ जमीन अपने नाम कराने के बाद मायके चली गई थी। पति-पत्नी की दो बेटियां हैं, जो मां के साथ ही रहती थीं।ग्रामीणों के मुताबिक बीती रात रामसखी अचानक हरिश्चंद्र के घर पहुंची, लेकिन किसी ने उसे आते नहीं देखा। तड़के सुबह हरिश्चंद्र के फांसी के फंदे में लटकने की खबर से गांव में हड़कंप मच गया। लोगों का कहना है कि घटना जिस तरह हुई है, वह संदिग्ध लग रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

पत्नी रामसखी का कहना है कि वह तड़के गांव पहुंची और पति से मिली भी थी। कुछ देर के लिए बाहर गई, लेकिन लौटने पर पति को फंदे पर लटका पाया।पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!