
राजस्थान युवा यादव महासभा के प्रदेशाध्यक्ष मदन यादव ने बानसूर निवासी जिला पार्षद प्रतिनिधि व युवा नेता मनोज यादव को प्रदेश सचिव के रूप में मनोनीत किया है। इस नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रदेशाध्यक्ष मदन यादव ने कहा कि मनोज यादव यादव समाज के सक्रिय और यशस्वी व्यक्ति हैं और उनके व्यक्तित्व ने संगठन को लाभान्वित और गौरवान्वित किया है।

मदन यादव ने आशा व्यक्त की है कि मनोज यादव समाज के लिए सकारात्मक ऊर्जा से कार्य करेंगे और संगठन के उद्देश्यों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
गौरतलब है कि राजस्थान युवा यादव महासभा न्याय, प्रतिबद्धता, स्वाभिमान, रक्षा एवं पीड़ित को संरक्षण के उद्देश्यों को लेकर कार्य कर रहा है और संगठन की गतिविधियाँ सफलतापूर्वक संचालित हो रही हैं।
इस नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया और मनोज यादव को बधाई व शुभकामनाएं दीं।