
विजयादशमी उत्सव व शस्त्र पूजन कार्यक्रम सम्पन्न-
रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता कामां 9783029649
कामां – राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ खंड कामां का विजयादशमी उत्सव व शस्त्र पूजन कार्यक्रम का स्थानीय जुरेहरा रोड स्थित चौधरी फार्म हाउस पर आयोजन किया गया । कार्यक्रम में हरि चैतन्य प्रभु हरि बोल, ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष श्रीनाथ शर्मा ने अपने बौद्धिक में कहा कि आज संघ 100 सालों की यात्रा पूर्ण कर चुका है। उन्होंने कहा कि सेवा समर्पण और राष्ट्र निर्माण में संघ ने अपना 100 साल दिया है। पंच परिवर्तन जिसे शताब्दी वर्ष के लिए संघ ने अपनाया है वह है स्वदेशी, पर्यावरण, कुटुंब प्रबोधन, नागरिक कर्तव्य और सामाजिक सद्भाव इन पांच बातों को लेकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना है। हरि चैतन्य प्रभु ने कहा कि भारत विश्व गुरु बने इसके लिए संघ काम कर रहा है। संघ पर कई बार प्रतिबंध लगा और स्वयंसेवकों को परेशान किया गया। हम लोग संख्या में कम थे, लेकिन धीरे-धीरे संघ समाज में स्वीकार हुआ और आज हमारा काम समाज को स्वीकार है। हम सामाजिक, बौद्धिक व सांस्कृतिक रूप से भारत को मजबूत करने में लगे हुए हैं। गौ सेवा हमारी दिनचर्या में क्योंकि शास्त्र में कहा गया है गावो विश्वस्य मातरः। इस अवसर पर पूर्ण गणवेश में स्वयंसेवक तथा मातृशक्ति व समाज के गणमान्य लोग शामिल हुए !