A2Z सभी खबर सभी जिले की

रास पंचाध्यायी कथा के अंतर्गत तीसरे दिन गोपी गीत की हुई भावपूर्ण व्याख्या

रास पंचाध्यायी कथा के अंतर्गत तीसरे दिन गोपी गीत की हुई भावपूर्ण व्याख्या

रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता कामां 9783029649

कामां – श्री गोकुलचंद्रमाजी मंदिर कामवन के प्रांगण में शुद्धाद्वैत पंचम पीठाधीश्वर जगतगुरु गोस्वामी श्री वल्लभाचार्य जी महाराज जी के सानिध्य में आयोजित श्रीमद्भागवत की रास पंचाध्यायी कथा के तीसरे दिन कथा व्यास हिरेन भाई गुजरात वाले ने गोपी गीत के श्लोकों की भावपूर्ण व्याख्या प्रस्तुत की । उसमें सर्वप्रथम भगवान रासेश्वर श्री कृष्ण के द्वारा गोपियों से पूछे गए 10 श्लोक में प्रश्न और गोपियों के 11 श्लोक में प्रति उत्तर को भावपूर्ण रूप से भक्त श्रद्धालुओं के समक्ष प्रस्तुत किया ।उल्लेखनीय है कि श्री गोकुलेंदु ब्रजयात्रा 2025 के आयोजन के संबंध में मंदिर श्री गोकुल चंद्रमा जी में रास पंचाध्यायी की कथा आयोजित की जा रही है । कामवन सूरत के महाराज गोस्वामी श्री द्वारकेश लाल जी महाराज के सानिध्य में आयोजित श्री गोकुलेंदु तो ब्रज यात्रा 2025 6 अक्टूबर से 9 अक्टूबर तक चार दिवस तंबू में प्रवास करेगी। वहीं 8 अक्टूबर को शाम 3:00 बजे से 56 भोग का भव्य एवं अलौकिक मनोरथ आयोजित किया जाएगा । इन सात दिवसीय कार्यक्रमों की समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!