
*तेज रफ्तार कार ने गर्मी से राहत पाने के लिए सड़क किनारे पेड़ के नीचे बैठी महिला को रौंदा। मौत*
*रिपोर्ट मनोज कुमार शर्मा*
मैनपुरी। भोगांव थाना क्षेत्र एक तेज रफ्तार कार ने गर्मी से राहत पाने के लिए सड़क किनारे पेड़ के नीचे बैठी महिला को रौंद दिया। महिला की मौके पर मौत हो गई। जानकारी परिजनों को ही तो परिजनों में कोहराम मच गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
थाना क्षेत्र के ग्राम मल्लपुर निवासी उदय राम की पत्नी निर्मला देवी गर्मी में राहत पाने के लिए सड़क किनारे पेड़ के नीचे बैठी हुई थी। तभी तेज रफ्तार चालक ने कार से अपना नियंत्रण खो दिया और उसने सड़क किनारे पेड़ के नीचे बैठे निर्मला देवी को कार से रौंद दिया। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। लोगों को देखकर कार चालक मौके से भाग गया।
मृतका के देवर के अनुसार हादसे का शिकार हुई महिला उसकी भाभी है। उसकी भाभी सड़क किनारे बैठी हुई थी। तभी तेज रफ्तार चालक ने कार से उनको जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।