

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट
मौदहा हमीरपुर।8 मार्च, विकास खण्ड के ग्राम बम्हरौली में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर युवा कौशल विकास मण्डल द्वारा एक सेमिनार आयोजित किया गया, जिसमें जिले लगभग 200 महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम मुख्य रूप से महिलाओ को जागरूक और आत्मनिर्भर बनाने के लिए आयोजित किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरिओम सोनी डीडीएम नाबार्ड रहे।

युवा कौशल विकास मण्डल के सचिव मनोज कुमार ने बताया कि महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए समय-समय पर प्रशिक्षण और विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जाती हैं। उन्होंने महिलाओं को हर संभव मदद का आश्वासन दिया और “सशक्त महिला किसान – समृद्ध भारत” का संदेश दिया।
कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया और खेती तथा आजीविका से जुड़ी नई जानकारियाँ प्राप्त कीं। संस्था से जुड़कर जिन लोगों का आजीविका संवर्धन हुआ है, उन्होंने अपने जीवन के विषय में आपबीती साझा की। महिला किसान सरोज ने गीत के माध्यम से समानता के लिए आवाज बुलंद की। उपस्थित सभी महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए प्रश्न उत्तर के माध्यम से लाभकारी एवं जागरूकता के लिए सवाल जवाब पूछे गए एवं जीतने वाली 5 महिलाओं को पुरस्कृत किया गया। साथ ही साथ उपस्थिति सभी महिलाओं को सम्मान के रूप में भेंट किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हरिओम सोनी डीडीएम नाबार्ड रहे। महिलाओं को बैंक एवं सरकारी योजनाओं के माध्यम से हक अधिकार की बात रखी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में उपनिरीक्षक मोहम्मद महफूज व रामलाल यादव एवं महिला कांस्टेबल निशा यादव, हेड कांस्टेबल शिवेंद्र सिंह सभी ने भी महिलाओं के सम्मान में सशक्त और आत्मनिर्भर के लिए अपनी बात रखी ।
कार्यक्रम में संस्था के कार्यकर्ता दीपराज,अवधेश, अरविन्द,हरिओम,प्रदीप, द्रोण, श्रीचंद्र, विपिन, राजेश,प्रमोद,पुष्पेंद्र इत्यादि सभी उपस्थित रहे।