

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत
सुमेरपुर हमीरपुर। सुमेरपुर विकासखंड के मुंडेरा गांव में एक व्यक्ति द्वारा खुद को बिजली विभाग का लाइनमैन बताकर ग्रामीणों से अवैध वसूली करने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि यह व्यक्ति बिजली कनेक्शन ठीक करने के नाम पर उनसे रुपए ऐंठता है।
गांव के लोगों के अनुसार, आरोपी व्यक्ति दिन में जानबूझकर बिजली आपूर्ति बाधित कर देता है और फिर शाम को पैसे लेकर लाइनें चालू करता है। कई बार तो वह ग्रामीणों को धमकाकर भी वसूली करता है। ग्रामीणों का कहना है कि उसकी वजह से गांव में बिजली आपूर्ति आए दिन बाधित रहती है और लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है।
ग्रामीणों ने बताया कि शिकायत के बावजूद अब तक विभागीय अधिकारियों द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इससे फर्जी लाइनमैन का हौसला बढ़ता जा रहा है।
इस मामले में जब अवर अभियंता कार्तिकेय से संपर्क किया गया, तो उन्होंने घटना पर अनभिज्ञता जताते हुए बताया कि उनकी जानकारी में विजय नाम का कोई भी लाइनमैन बिजली विभाग में कार्यरत नहीं है। अधिकारियों की इस अनदेखी के कारण मुंडेरा गांव में अवैध वसूली का सिलसिला जारी है, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।