A2Z सभी खबर सभी जिले की

जल गंगा संवर्धन अभियान – जनशक्ति से नवभक्ति कार्यक्रम

25 मार्च 2026

दिनांक 24 मार्च 2026, दिन मंगलवार को नवांकुर संस्था नर्मदा समिति खरगहना एवं प्रस्फुटन समिति उफरी द्वारा “जल गंगा संवर्धन अभियान – जनशक्ति से नवभक्ति कार्यक्रम” के अंतर्गत एक सराहनीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम वृक्ष पूजन के साथ की गई। इसके पश्चात कामता नाला में स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई का कार्य किया गया।

इस अवसर पर ब्लॉक समन्वयक श्रीमती अंजू दुबे, मेंटर  खिलावन सिंह गौतम, मेंटर  सूरज लाल नंदा, प्रस्फुटन समिति उफरी से  संतोष मार्को,  ओमकार तथा ग्राम के अन्य नागरिकों ने सक्रिय सहभागिता निभाते हुए महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!