
पांढुर्णा जिला : मतदाता सूची से नाम विलोपन संबंधी सूचना
संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश
पांढुर्णा जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 का कार्य 100 प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है। पुनरीक्षण उपरांत जिले की विधानसभा क्षेत्र 125–सौसर से 290 मतदाता तथा विधानसभा क्षेत्र 128–पांढुर्णा से 321 मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से विलोपित किए जाने की कार्यवाही की जा रही है।
दोनों विधानसभा क्षेत्रों के जिन मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से विलोपित किए जा रहे हैं, उनकी मतदान केन्द्रवार सूची संबंधित मतदान केन्द्रो पर एवं समाचार पत्र में प्रदर्शित की जा रही है, ताकि आमजन को जानकारी उपलब्ध हो सके।
सूची अंतर्गत यदि किसी मतदाता के नाम विलोपन के संबंध में कोई अपील हो, तो वह सूचना प्रकाशन की तिथि से तीन दिवस के भीतर अपनी अपील कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, पांढुर्णा के कार्यालय में प्रस्तुत कर सकता है।