

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597
मनावर। जिला धार।। पूरे विश्व में एड्स दिवस 1 दिसंबर को प्रतिवर्ष मनाया जाता है। इसी कड़ी में सिविल अस्पताल मनावर पर भी एड्स दिवस मनाया जाकर जागरूकता रैली निकाली गई!मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर चंपा बघेल द्वारा रैली को हरी झंडी देकर रवाना किया गया। रैली जागरूकता का संदेश देते हुए मनावर नगर के प्रमुख मार्गो से गुजरते हुए वापस सिविल अस्पताल मनावर पर समाप्त हुई। मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ चंपा बघेल द्वारा बताया गया कि विश्व एड्स दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य है कि एचआईवी एड्स के विषय में जागरूकता फैलाना इससे पीड़ित लोगों के प्रति समर्थन दिखाना और बीमारी से जान गवाने वालों को याद करना है, यह दिन लोगों को एचआईवी की रोकथाम और इलाज के बारे में शिक्षित करने और एचआईवी से जुड़े कलंक को दूर करने के लिए मनाया जाता है! यह बीमारी एक वायरस के कारण होती है जो की एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में असुरक्षित यौन संबंध, संक्रमित सीरिंज नीडल का उपयोग तथा संक्रमित व्यक्ति के रक्त को स्वस्थ व्यक्ति में चढ़ाया जाना, इसके अलावा संक्रमित गर्भवती माता से उसके गर्भ में पल रहे बच्चे को होने की संभावना रहती है! इस कारण सावधानी ही इसका बचाव है! इस अवसर पर अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉक्टर संजय कुमार मुवेल, डॉक्टर सुनील देसाई, डॉक्टर निशांक तिवारी, खंड विस्तार प्रशिक्षक एचसी पाचुरेकर, बीपीएम मुकेश पाटीदार बी सीएम वैभव मंडलोई, लैब टेक्नीशियन हुकुम सिंह रावत, श्यामू ठाकुर एसटीएस गौरव पाटीदार काउंसलर भारत सिंह चौहान, सुपरवाइजर सुनीता गायकवाड स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं आशा कार्यकर्ता उपस्थिति रहे!