

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत
सुमेरपुर हमीरपुर। श्रीगायत्री महायज्ञ की 68वीं वर्षगांठ आगामी 24 नवंबर से शुरू होकर 4 दिसंबर को संपन्न होगी। रविवार को यज्ञ समिति की हुई बैठक में तैयारियों पर मंथन किया गया।
श्रीगायत्री महायज्ञ समिति की अध्यक्ष अरुण कुमार द्विवेदी (पप्पू भैया) की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में यज्ञ को संपन्न करने पर चर्चा की गई। समाजसेवी राजेश शिवहरे ने बैठक में यज्ञ समिति को ट्रस्ट बनाने की बात रखी। साथ ही तपोभूमि में लगी जमीन की उपज आश्रम में रखने की बात कही। इस पर समिति ने बाद में विचार करने की बात रखी। बैठक में पिछले वर्ष के आय व्यय का ब्यौरा रखा गया। जिसे सर्व सम्मति से पारित किया गया। यज्ञ को सुचारू रूप से संपन्न करने पर मंथन करके सभी को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई। बता दें कि ब्रह्मलीन संत स्वामी रोटीराम महाराज नागा स्वामी जी ने कस्बे के इस निर्जन स्थान पर मां गायत्री के मंदिर की स्थापना कराकर विशाल महायज्ञ वर्ष 1957 में संपन्न कराया था। इस महायज्ञ में देश के शंकराचार्य सहित सुप्रसिद्ध संत शामिल हुए थे। इसके बाद से यह निर्जन भुतहा स्थान तपोभूमि में तब्दील होकर धार्मिक स्थल बन गया है। तब से प्रत्येक वर्ष यहां पर यज्ञ कराया जाता है। इस वर्ष यज्ञ 24 नवंबर से शुरू होकर 4 दिसंबर को विशाल भंडारे के साथ संपन्न होगा। बैठक में स्वामी जगन्नाथ महाराज,स्वामी सुखानंद महाराज,बलदेव प्रसाद शास्त्री, चंद्रपाल सचान,संजय ओमर, प्रकाशबाबू शिवहरे,राजेश शिवहरे,वीरेंद्र शुक्ला,जितेंद्र तोमर,अजय उर्फ कल्लू यादव,अनिल पालीवाल, बालगोपाल गुप्ता,मधु महाराज, व्यापार मंडल अध्यक्ष महेश गुप्ता दीपू, नवलकिशोर शुक्ला, संतोष सिंह, श्यामलाल गुप्ता, वीरेंद्र शुक्ला, भार्गव मिश्रा, अनुज गुप्ता, राजेंद्र निगम, कृष्णकुमार गुप्ता रामू,टिंकू पालीवाल,बबलू गुप्ता, राकेश गुप्ता, कैलाश सोनी, अजय द्विवेदी, रविपाल सिंह सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।