A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर :मिशन शक्ति 5.0 के तहत कुरारा में ‘साइकलोथान’, रैली निकाल छात्राओं ने दिया जागरूकता का संदेश

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

हमीरपुर। जिलाधिकारी महोदय के आदेशानुसार एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी श्री राजीव कुमार सिंह के निर्देशन में शनिवार 4 अप्रैल को मिशन शक्ति 5.0 फेज-2 के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज, कुरारा में ‘साइकलोथान’ थीम पर जागरूकता कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने साइकिल रैली निकालकर जन-जागरूकता का संदेश दिया और समाज को बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान के प्रति सजग रहने का आह्वान किया।

Related Articles

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं को जनसंख्या अनुपात, स्कूल ड्रॉप आउट, बाल विवाह, लैंगिक शोषण एवं संस्थागत प्रसव जैसे महत्वपूर्ण विषयों के प्रति जागरूक करना रहा। रैली के माध्यम से छात्राओं ने लोगों तक यह संदेश पहुंचाया कि बेटियों को शिक्षित, सुरक्षित और सशक्त बनाना ही एक मजबूत समाज की नींव है।

इस अवसर पर जेंडर स्पेशलिस्ट सिद्धार्थ दीक्षित एवं आकिफ अहमद ने बालिकाओं को मिशन शक्ति अभियान की उपयोगिता बताते हुए कहा कि शिक्षा ही वह सशक्त माध्यम है, जिसके बल पर बेटियां आत्मनिर्भर बनकर अपने फैसले स्वयं ले सकती हैं। उन्होंने बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर जागरूक किया।

कार्यक्रम के दौरान महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित महत्वपूर्ण योजनाओं की भी विस्तार से जानकारी दी गई। इनमें कन्या सुमंगला योजना, सखी वन स्टॉप सेंटर, 181 महिला हेल्पलाइन, बाल सेवा योजना, POCSO एक्ट सहित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया गया, ताकि बालिकाएं जरूरत पड़ने पर तत्काल सहायता प्राप्त कर सकें।

विद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम ने छात्राओं में नया उत्साह भरा और यह संदेश दिया कि ‘सशक्त बेटी ही सुरक्षित समाज की पहचान है।’ मिशन शक्ति के इस आयोजन को लेकर छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं विभागीय टीम में खासा उत्साह देखने को मिला।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!