A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:अखिल भारतीय दंगल में पहलवानों ने दिखाए दांवपेंच

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ़ राजकुमार की रिपोर्ट

मुस्कुरा हमीरपुर।

गांव खड़ेही लोधन के यज्ञ शाला मैदान में अंतरराज्यीय विशाल दंगल का आयोजन किया गया।आयोजित दंगल में दूर दराज से आए पहलवानों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर अपने दाव पेच दिखाये,जिसे देखने के लिए क्षेत्रीय दर्शको की भारी भीड़ रही।

Related Articles

मुस्करा विकास खंड क्षेत्र के गांव खड़ेही लोधन के यज्ञ शाला मैदान में शुक्रवार की दोपहर के बाद विशाल दंगल का आयोजन किया गया।आयोजित दंगल का शुभारंभ ब्लाक प्रमुख मुस्करा वीरनारायण राजपूत मुस्करा थाना प्रभारी योगेश तिवारी व भूपेंद्र राजपूत ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने संयुक्त रूप से दूर दराज से आये पहलवानों से हाथ मिलाकर उनका परिचय लेते हुए कराई।इसके बाद आयोजित हुई कुस्ती में पंजाब से आये भीम व राजस्थान के काला शैतान के बीच हुई कुश्ती में पंजाब के भीम ने राजस्थान के काला शैतान को पटकनी दे दी।एटा से आये शिवा ने मथुरा के नितिन पाल को चित्त कर दिया,राजस्थान के कुंदन ने उत्तराखंड के भुकम्प सिंह को हरा दिया। आगरा के योगेंद्र ने एटा के शिव को पराजित कर दिया। चित्रकूट के बाबा लक्ष्मण दास ने पंजाब के भीष्म को धूल चटा दी।इसके बाद तीन दर्जन के लगभग औऱ कुश्तिया खेली गई। जिसमें दूर दराज से आये पहलवनो ने अपने अपने दाव पेच दिखा कर मौजूद दर्शको का मन मोह लिया।दंगल में विजेता पहलवानों को कमेटी द्वारा ईनाम देकर सम्मानित किया गया।

Show More
Check Also
Close
Back to top button