A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया जज्बा

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ़ राजकुमार की रिपोर्ट

मुस्कुरा हमीरपुर।

गांव खड़ेही लोधन के गंगा सागर स्टेडियम में 6 से 14 वर्ष तक बच्चों की खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यकम में विजय हुए छात्र/छात्राओं को आयोजक के द्वारा शील्ड व अन्य पुरुस्कार देकर सम्मानित किया गया।

Related Articles

मुस्करा विकास खंड क्षेत्र के गांव खड़ेही लोधन के गंगा सागर स्टेडियम में गांव निवासी गजराज सिंह राजपूत अध्यापक के द्वारा खेलकूद प्रतियोगिता आयोजन कराया गया जिसमे छात्राओ ने बढ़चढ़ कर हिसा लिया। खेलकूद प्रतियोगिता में सर्व प्रथम 100 मीटर दौड़ का आयोजन किया गया जिसमें रविकुमार ने प्रथम रितिक ने दूसरा व अशी राजपूत ने तीसरे स्थान हासिल किया।वही 200 मीटर की दौड़ में पिंकी देवी ने प्रथम,आंशिका ने दूसरा व यशराज ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।बाल प्रतियोगिता में निखिल प्रथम,विकास दूसरे व प्रांशु तीसरे स्थान पर रह।मेढ़क प्रतियोगिता में हर्षित कुमार ने प्रथम मयंक ने दूसरा,कपिल ने तीसरा स्थान हासिल किया स्पून प्रतियोगिता में यशेन्द्र ने प्रथम,सुजाता ने द्वितीय,व दीपेश ने तीसरे स्थान पर रहा।इसके अलावा और कई अन्य आधा दर्जन प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया।कार्यकम में विजय हुए छात्र/छात्राओ को आयोजक गजराज सिंह राजपूत अध्यापक के द्वारा सभी को शील्ड व अन्य पुरुस्कार देकर सम्मानित करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिता के आयोजन कराने से बच्चों में शारीरिक मानसिक व बौद्विक विकास होता है।इस मौके पर ब्रजमोहन राजपूत,राहुल सक्सेना,रविन्द्र राजपूत,धर्मेंद्र सिंह राजपूत,शिवेंद्र तिवारी,राजू तिवारी,गौरव तिवारी जीतेन्द्र राजपूत सहित कई लोग मौजूद रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!