A2Z सभी खबर सभी जिले की

11 केवी बिजली लाइन में अचानक हुई तेज़ स्पार्किंग हुई भीषण आगजनी , 26 बकरियां जिंदा जली

11 केवी बिजली लाइन में अचानक हुई तेज़ स्पार्किंग हुई भीषण आगजनी , 26 बकरियां जिंदा जली

रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता 9783029649

भरतपुर – भरतपुर जिल में बयाना क्षेत्र के नगला कहार (वस्त्रावली) गांव में ऊपर से गुजर रही 11 केवी बिजली लाइन में अचानक हुई तेज़ स्पार्किंग ने देखते ही देखते त्रासदी का रूप ले लिया। स्पार्किंग सीधे गांव निवासी भूरसिंह के एक छप्परपोश मकान पर जा गिरी, जिससे भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज़ी से फैली कि लोग संभल भी नहीं पाए।

Related Articles

स्थानीय लोगों के अनुसार आगजनी का दृश्य बेहद भयावह था। आग की चपेट में आने से मकान में बंधी 26 बकरियां जिंदा जल गईं साथ ही पीड़ित की दो बेटियां गीता और नीरज भी आग की लपटों से झुलस गई और उन्हें बचाने के प्रयास में एक युवक भी बुरी तरह झुलस गया। ग्रामीणों ने तुरंत तीनों को गंभीर हालत में बयाना के अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर उनका उपचार कर रहे हैं।

घटना की सूचना पर बयाना से फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की सहायता से करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना की स्थानीय पुलिस एवं प्रशासन को भी सूचना दे दी गई थी। हादसे की जानकारी मिलते ही बयाना विधायक ऋतु बनावत घटनास्थल पर भी मौके पर पहुंचीं थी। विधायक द्वारा व्यक्तिगत रूप से 21 हजार की आर्थिक मदद की गई।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!