A2Z सभी खबर सभी जिले की

चोर नकदी और कीमती गहनों समेत लाखों रुपये का सामान लेकर फरार

लोगों ने पुलिस से रात्रि गश्ती बढ़ाने और जल्द से जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग

जहानाबाद। के नगर थाना क्षेत्र स्थित भागीरथ बिगहा की शिक्षक कॉलोनी में रविवार देर रात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। एक ही रात में दो घरों को निशाना बनाकर चोर नकदी और कीमती गहनों समेत लाखों रुपये का सामान लेकर फरार हो गए। पहली घटना रवि रंजन कुमार के किराए के मकान में हुई, जहां चोर खिड़की की ग्रिल तोड़कर अंदर घुसे। परिवार दूसरे कमरे में सो रहा था। सुबह उठने पर कमरे का सामान बिखरा मिला और गोदरेज का लॉक टूटा पाया गया।

पीड़ित के अनुसार घर से करीब 80 हजार रुपये नकद और शादी के गहनों सहित लगभग 40 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति चोरी हो गई। पीड़ित ने बताया कि हाल ही में शादी हुई थी और सभी जेवर घर में रखे हुए थे। इसी कॉलोनी में रविंद्र कुमार के घर में भी चोरी की घटना हुई। चोरों ने पीछे की ओर से बक्से का ताला तोड़कर 25 हजार रुपये नकद और सोने के जेवरात समेत करीब ढाई लाख रुपये की संपत्ति चुरा ली। पुलिस जांच में जुटी, सीसीटीवी खंगाले जा रहे घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके। लगातार हुई चोरी की घटनाओं से कॉलोनी में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से रात्रि गश्ती बढ़ाने और जल्द से जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

Related Articles
Show More
Back to top button