
खेत में कार्य के दौरान ट्रैक्टर पलटने से मृत किसान के परिजन को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत
मुख्यमंत्री कृषक जीवन कल्याण योजना अंतर्गत कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ ने दी सहायता राशि की मंजूरी
संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश
कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ द्वारा मुख्यमंत्री कृषक जीवन कल्याण योजना अंतर्गत ग्राम जामछीखोला तहसील सौंसर निवासी मृतक आकाश पिता कचरू नागपुरे के प्रकरण में 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

प्रकरण के अनुसार खेत में कृषि कार्य करते समय ट्रैक्टर पलटने से आकाश पिता कचरू नागपुरे की मृत्यु हो गई थी। मामले में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पांढुर्णा श्रीमती अलका एक्का एवं नायब तहसीलदार सौंसर के प्रतिवेदन एवं अनुशंसा के आधार पर कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ द्वारा मुख्यमंत्री कृषक जीवन कल्याण योजना के तहत मृतक के वारिस श्री चंद्रशेखर नागपुरे निवासी ग्राम जामछीखोला तहसील सौंसर के पक्ष में 4,00,000 रुपये की आर्थिक सहायता कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ द्वारा चेक के माध्यम से दी गई।