A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024Uncategorizedअन्य खबरेउत्तराखंडहरिद्वार

कोटद्वार पुलिस ने वारंटी महिला को किया गिरफ्तार, बच्चे को जन्म देकर झाड़ी में फेंकने से जुड़ा है मामला

वन्दे भारत न्यूज संवाददाता मोहितः

एसएसपी लोकेश्वर सिंह के निर्देश पर न्यायालय से प्राप्त गैर जमानती वारण्ट के वारंटियों की गिरफ्तारी लगातार जारी है। जिसमे पुलिस ने न्यायालय द्वारा जारी वाद संख्या-2445/20, धारा-317 से सम्बन्धित महिला वारण्टी संगीता पत्नी अंकित लखेड़ा, निवासी विधाता कॉलोनी हल्दुखाता मल्ला कोटद्वार जनपद पौड़ी गढ़वाल को उसके निवास स्थान गिरफ्तार किया है। दरअसल जुलाई 2021 में कोटद्वार भाबर के हल्दूखाता पट्टी के एक वार्ड में नवविवाहिता की ओर से शिशु को जन्म देकर झाड़ी में फेंकने का मामला प्रकाश में आया था।

पुलिस ने झाड़ी से फेंके गए नवजात शिशु को बरामद कर उसे राजकीय बेस अस्पताल में भर्ती कराया था। जिसके बाद पुलिस ने नवविवाहिता के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। जिस संबंध में दर्ज मुकदमे में फरार चल रही महिला के वारेंट होने पर उसे गिरफ्तार किया गया है।

Related Articles
Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!