A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर :सरीला समाधान दिवस में डीएम सख्त, शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

हमीरपुर। तहसील सरीला में शनिवार को जिलाधिकारी अभिषेक गोयल की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक की उपस्थिति में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें सुनी गईं और उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए।

Related Articles

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि आवास, भूमि विवाद, अवैध कब्जा, पारिवारिक विवाद तथा जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़ी शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाए। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।

पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक ने कानून-व्यवस्था से जुड़ी शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड व प्रमाण पत्र वितरित किए गए तथा जनगणना 2027 को लेकर लोगों को जागरूक किया गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!