A2Z सभी खबर सभी जिले की

बानसूर व्यापार महासंघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने ली शपथ

विधायक देवीसिंह शेखावत ने दिलाई गोपनीयता की शपथ

व्यापार महासंघ बानसूर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार को उत्साह और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि बानसूर विधायक देवीसिंह शेखावत ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर अध्यक्ष रोशन लाल सैनी, उपाध्यक्ष यादराम सोलंकी, मंत्री ब्रह्म प्रकाश यादव और महामंत्री फूल सिंह स्वामी सहित समस्त कार्यकारिणी सदस्यों ने अपने पद की जिम्मेदारियों का निर्वहन ईमानदारी व निष्ठा के साथ करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में व्यापार महासंघ के संरक्षक के रूप में दिनेश सिंघल एवं महावीर बालासिया को मनोनीत किया गया।

मंच संचालन एडवोकेट अभिमन्यु चौधरी ने किया। समारोह में बानसूर कस्बे के विभिन्न व्यापारिक संगठनों के अध्यक्ष, उनकी कार्यकारिणी के सदस्य तथा बड़ी संख्या में व्यापारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में व्यापारियों की एकजुटता और व्यापार हितों की रक्षा के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया गया।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!