A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेअलीगढ़उत्तर प्रदेश
Trending

भारत स्काउट गाइड के सन 2021 के प्रमाण पत्र सन 2024 में प्राप्त 

शिवानी जैन एडवोकेट की रिपोर्ट

भारत स्काउट गाइड के सन 2021 के प्रमाण पत्र सन 2024 में प्राप्त

 

मां सरस्वती गाइड कंपनी स्वतंत्र भारत स्काउट गाइड जिला अलीगढ़ की गाइड कैप्टन डॉ कंचन जैन ने प्रादेशिक संगठन आयुक्त गाइड प्रादेशिक मुख्यालय लखनऊ एवं प्रादेशिक सचिव का धन्यवाद देते हुए कहा कि गाइड्स के सन 2021 के तृतीय सोपान उत्तीर्ण के प्रमाण पत्र आज भारत स्काउट और गाइड जिला अलीगढ़ से प्राप्त हो पाए हैं।

प्रादेशिक मुख्यालय लखनऊ के अधिकारियों को सूचित करने पर कि गाइड्स के प्रमाण पत्र नहीं मिल पा रहे हैं। जबकि प्रादेशिक मुख्यालय लखनऊ से हस्ताक्षर होकर प्रमाण पत्र वर्षों पहले ही आ गये थे।

Related Articles

अभिभावकों एवं गाइड्स(भारत स्काउट और गाइड) ने खुशी जाहिर करते हुए प्रादेशिक मुख्यालय के अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

डॉ कंचन जैन ने कहा कि मां सरस्वती गाइड कंपनी स्वतंत्र भारत स्काउट और गाइड जिलाअलीगढ़ का सन 2017 से सन 2023 तक नवीनीकरण शुल्क जमा है। फिर भी प्रतिबंध लगा दिया गया। 3 जनवरी 2024 में जिला विद्यालय निरीक्षक महोदय द्वारा प्रधानाचार्य बाबूलाल जैन इंटर कॉलेज श्री अंबुज जैन/जिला आयुक्त स्काउट, डॉक्टर इंदू सिंह प्रधानाचार्य टीकाराम कन्या इंटर कॉलेज/जिला आयुक्त गाइड को सभी रिकॉर्ड लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय अलीगढ़ में उपस्थित होने को कहा गया था। मगर कार्यालय से रिकॉर्ड गायब है या रिकार्ड गायब करा दिया गया। दोनों ही सरकारी प्रधानाचार्यो ने कहा कि कार्यालय में रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं है। पूर्व जिला संगठन आयुक्त श्री यतेंद्र सक्सेना के पास हो सकता है।

डॉ कंचन जैन ने नवीनीकरण शुल्क की सन 2017 से सन 2023 तक की जमा रसीदें ओरिजिनल दिखाई, एवं फोटोकॉपी जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय अलीगढ़ को जमा कराई।

जिला विद्यालय निरीक्षक महोदय ने दोनों ही सरकारी प्रधानाचार्य को जांच कर एक छाया प्रति डॉक्टर कंचन जैन को उपलब्ध कराने के लिए कहा। आज तक सभी जांचें ठंडे बस्ते में है। प्रादेशिक मुख्यालय लखनऊ के अधिकारियों से अनुरोध किया गया है कि उक्त मामले में हस्तक्षेप करके प्रतिबंध हटाने में मदद करें।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!