A2Z सभी खबर सभी जिले कीमध्यप्रदेश

ग्रामोदय से अभ्युदय कार्यक्रम के तहत जन जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन

*ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान के तहत जन जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन*

संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुरना – जन अभियान परिषद द्वारा ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान के अंतर्गत जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में नगर परिषद पिपला नारायण वार में जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन एवं विकासखंड समन्वयक श्री अनिल बोबडे के मार्गदर्शन में नगर विकास प्रस्फुटन समिति द्वारा ग्राम की महिलाओं के साथ विशेष संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
संगोष्ठी में परामर्शदाता श्री सुनील डोंगरे द्वारा शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई तथा उनसे होने वाले लाभों के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही स्वच्छता, पोषण एवं अपने स्वास्थ्य के प्रति जिम्मेदारी निभाने पर जोर दिया गया। वातावरण को शुद्ध एवं सुरक्षित बनाए रखने के उद्देश्य से अपने जन्मदिन पर अनिवार्य रूप से वृक्षारोपण करने का संदेश भी दिया गया।
कार्यक्रम में बी.एस.डब्ल्यू. एवं एम.एस.डब्ल्यू. के छात्र-छात्राएं भुवन गजभिये, राहुल नागपुरे, मयूरी वाकोडे, पूजा कोठी, ममता कोठी, रिकंल चटकवार, अंकिता मदनकर, कुणाली कुशवाह, अमित सातपुते सहित अन्य उपस्थित रहे।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!