

चोरी की बाइक रखने पर एक व्यक्ति को पुलिस ने पकड़ा
रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता 9783029649
भरतपुर। जिला पुलिस अधीक्षक दिगंत आनंद के निर्देशन में चल रहे अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए अटल बंद थाना पुलिस ने चोरी की बाइक रखने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बिना नंबर प्लेट की हीरो मोटरसाइकिल जब्त की है, जो जयपुर से चोरी की गई थी। थानाधिकारी हेमेंद्र के अनुसार, 12 नवम्बर को हेड कांस्टेबल सत्यवीर सिंह मय जाप्ता जसवंत प्रदर्शनी ग्राउंड क्षेत्र में गश्त के दौरान वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान एक बिना नंबर की काली हीरो मोटरसाइकिल संदिग्ध रूप से दिखाई दी, जिसके पीछे ट्रॉली लगी हुई थी। कागजात मांगने पर चालक कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने जब राजकोप ऐप के माध्यम से चेसिस नंबर MBLHAW179N4G12876 व इंजन नंबर HA11EAN4G00538 से जांच की, तो यह बाइक थाना गलतागेट, जयपुर शहर (उत्तर) में दर्ज मुकदमा संख्या 06/23 धारा 379 आईपीसी (वाहन चोरी) में पाई गई। पुलिस ने मौके से आरोपी सुकुल पुत्र रामभरोसी (18 वर्ष) निवासी कस्बा पहाड़ी, जिला डीग को गिरफ्तार किया। आरोपी से चोरी के नेटवर्क और अन्य संलिप्त व्यक्तियों के बारे में पूछताछ कर रही है !