A2Z सभी खबर सभी जिले की

पुलिस की विशेष टीम को बड़ी सफलता..13 साल फरारी वारंटी गिरफ्तार

पुलिस की विशेष टीम को बड़ी सफलता..13 साल फरारी वारंटी गिरफ्तार

रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता 9783029649

भरतपुर। जिला पुलिस अधीक्षक दिगंत आनंद के निर्देशन में चलाए जा रहे फरार, ईनामी और स्थाई वारंटियों की धरपकड़ अभियान के तहत भरतपुर पुलिस की विशेष टीम ने थाना हलैना के लूट प्रकरण में पिछले 13 साल से फरार चल रहे स्थाई वारंटी हमीद पुत्र इलियास (उर्फ इल्ला) जाति मेव निवासी कावानकावास, थाना खोह, जिला डीग को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई सीओ सिटी पंकज यादव के नेतृत्व में विशेष टीम के प्रभारी बलराम यादव (उ०नि०) मय टीम द्वारा की गई। आरोपी को विशेष टीम ने बुधवार को जंगल गांव कावानकावास, थाना खोह जिला डीग में करीब दो किलोमीटर तक पीछा करके दबोचा है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी हमीद के विरुद्ध भरतपुर, डीग, अलवर, रेवाड़ी सहित विभिन्न जिलों के थानों में लूट, मारपीट, चोरी, अवैध हथियार रखने, चोरी की संपत्ति रखने और डकैती की तैयारी जैसे गंभीर अपराधों के करीब 16 प्रकरण दर्ज हैं। जानकारी के अनुसार, आरोपी हमीद के खिलाफ कुम्हेर थाने में 1, डीग कोतवाली थाने में 2, सीकरी थाने में 1, नदबई थाने में 1, खोह थाने में 3, कठूमर थाने में 2, लक्ष्मणगढ़ थाने (अलवर) में 1, वावल थाने (रेवाड़ी) में 1, नगर थाने में 2, बसवा थाने (दौसा) में 1 और हलैना थाने में 1 मामला दर्ज है।

Related Articles
Show More
Check Also
Close
Back to top button