A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशमथुरा

छटीकरा में भाइयों से हुए विवाद को लेकर युवक ने लगाई फांसी,अस्पताल में भर्ती

छटीकरा में भाइयों से हुए विवाद को लेकर युवक ने लगाई फांसी,अस्पताल में भर्ती

मथुरा।छटीकरा,थाना जैंत क्षेत्र के गांव छटीकरा में अनाज बंटवारे को लेकर भाईयों से हुए विवाद से क्षुब्ध होकर युवक ने पंखे से लटक कर आत्महत्या करने की कोशिश की परिजनों को जैसे ही घटना की मालूम हुई तो वह आनन फानन में युवक को लेकर उपचार के लिए स्थानीय हॉस्पिटल में ले गए। यहां युवक का उपचार किया जा रहा है।प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना जैंत क्षेत्र के गांव छटीकरा के लक्ष्मन पुत्र गोविंद मीना आयु करीब 30 वर्ष का रविवार को अनाज बटवारे को लेकर अपने छोटे भाइयों से विवाद हो गया। बताया जाता है कि छोटे भाइयों ने लक्ष्मन की पिटाई कर डाली। जैसे ही परिजन घर से बाहर निकले तो लक्ष्मण ने धोती का फंदा बनाकर पंखे से लटक कर फांसी लगा ली। इसी बीच अचानक परिजन आ गए जैसे ही परिजनों ने लक्ष्मण को फांसी के फंदे से लटका हुआ देखा उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। और झट से फंदे से खोल कर लक्ष्मन को नीचे उतारा और गंभीर हालत को देखते हुए उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया। जहां उसका उपचार किया जा रहा है।

राजकुमार गुप्ता

जिला संवाददाता मथुरा

Related Articles
Show More
Back to top button