A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशप्रयागराज

ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक की मौत

बोर्ड की परीक्षा देकर लौट रहे किशोर व उसके साथी की बाइक एक ट्रैक्टर से भीड़ गई जिसमें दोनों घायल हो गए

बोर्ड की परीक्षा देकर लौट रहे किशोर व उसके साथी की बाइक एक ट्रैक्टर से भीड़ गई जिसमें दोनों घायल हो गए घायलों को नाजुक दशा में इलाज के लिए प्रयागराज भेजा गया जिसमें एक छात्र की इलाज के दौरान मौत हो गई पोस्टमार्टम के बाद जब शव गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया मांडा थाना क्षेत्र के भारतगंज पुलिस चौकी के अंतर्गत सकरी गांव निवासी आदित्य बिंद 17 हाईस्कूल की परीक्षा देने के लिए अपने साथी ललितपुर गांव निवासी अजय कुमार 18 के साथ विंध्याचल क्षेत्र के अतरैला स्थित परीक्षा केंद्र पर परीक्षा देने गया था परीक्षा देकर लौटते वक्त जिगाना थाना क्षेत्र के कुशवाहा गांव नहर के पास एक ट्रैक्टर से बाइक दुर्घटना ग्रस्त हो गई अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से आदित्य बुरी तरह घायल हो गए और अजय को मामूली चोटे आई परिजन आदित्य को प्रयागराज के एक प्राइवेट अस्पताल में ले गए यहां इलाज के दौरान आदित्य की कुछ देर रात मौत हो गई आदित्य के पिता भाई लाल बिंद ने ट्रैक्टर के चालक के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया गुरुवार को आदित्य का शव मांडा के बड़ी सकरी गांव पहुंचते ही पिता भाई लाल बिंद मां शकुन्तला देवी का रो रो कर बुरा हाल हो गया आदित्य अपने माता-पिता का इकलौता था परिजनों को मोहल्ले के तमाम लोगों में कोहराम मच गया

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!