A2Z सभी खबर सभी जिले की

रावण बाणासुर संवाद एवं लक्ष्मण परशुराम संवाद में उमड़े दर्शक

रावण बाणासुर संवाद एवं लक्ष्मण परशुराम संवाद में उमड़े दर्शक

रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता कामां डीग 9783029649

कामां – कामवन रामलीला समिति के तत्वावधान में आयोजित रामलीला महोत्सव के चतुर्थ दिवस धनुष यज्ञ, सीता स्वयंवर की लीला का सुंदर मंचन किया गया । जिसमें जनकपुर शोभा , पुष्प वाटिका प्रसंग, गौरी पूजन, धनुष यज्ञ, रावण बाणासुर संवाद, एवं लक्ष्मण परशुराम संवाद ने दर्शकों का मन मोह लिया। राम के रूप में भुवनेश्वर , सीता के रूप में गोविंद, लक्ष्मण के रूप में इशांत, गौरी के रूप में वंश, विश्वामित्र के रूप में पवन पराशर, जनक के रूप में हजारीलाल , सुनैना के रूप में हर्षवर्धन, माली बेदरिया सैनी , रावण मुकेश शर्मा ,बाणासुर धीरज ,परशुराम गोकुलचंद ,दूल्हे राजा दिलीप अरोड़ा और स्वयंवर के विभिन्न राजाओं कपिल, पंकज,दीपक बोहरे निखिल कटारा आदि ने अपना शानदार अभिनय प्रस्तुत किया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि भगवान दास खंडेलवाल एवं पप्पू ज्वेलर्स की ओर से भगवान राम व लक्ष्मण की आरती उतारी गई । और रामलीला के समस्त पत्रों का उत्तरीय पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया । मंच पर बैंड बाजों के साथ जब दिलीप अरोड़ा दूल्हे राजा बनकर ठुमकते हुए आए तो दर्शक वाह वाह कर उठे । रावण बाणासुर के जोशीले संवाद में दर्शकों की भुजाएं फड़क उठी । वहीं लक्ष्मण परशुराम संवाद में दोनों ओर से ओज पूर्ण संवादों की झड़ी लग गई जिससे श्रोता मंत्र मुग्ध हो गए ।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!