A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

अलीगढ़ के दो बदमाश दिल्ली से गिरफ्तार

जिला संवाददाता

अलीगढ़ के दो बदमाश दिल्ली से गिरफ्तार

 

अलीगढ़ के दो बदमाश वारदात को अंजाम देने साजिश में बिना नंबर की बाइक पर दिल्ली में घूम रहे थे । दरियागंज इलाके में पुलिस कर्मियों ने दोनों को रुकने का इशारा किया तो आरोपी फरार लगे । पुलिस की टीम ने दोनों को काबू कर लिया । तलाशी लेने पर एक तमंचा व 10 कारतूस और बाइक बरामद हुई । पकड़े गए आरोपियों की पहचान सराय काले खां , बाबरी मंडी बजारा , पीलीकोठी , अलीगढ़ , यूपी निवासी चाहत उर्फ समीर ( 20 ) और शांति निकेतन , एडीए कालोनी , अलीगढ़ निवासी शाहरुख खान ( 24 ) के रूप में हुई है । पुलिस दोनों से पूछताछ कर इस बात पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी दिल्ली में कौन सी वारदात को अंजाम देने आए । मध्य जिला पुलिस उपायुक्त एम . हर्षवर्धन ने कि 23 मार्च को दरियागंज थाने की टीम ने एलएनजेपी अस्पताल के पास पिकेट लगाई थी । इस बीच तड़के करीब चार बजे बाइक सवार दो लड़के वहां पहुंचे । बाइक पर नंबर प्लेट नहीं थी । पुलिस कर्मियों ने दोनों को रुकने का इशारा किया । अचानक आरोपी बाइक मोड़कर फरार होने लगे । पुलिस कर्मियों ने कुछ दूर पीछा कर आरोपियों को काबू कर लिया । आरोपी समीर के खिलाफ दिल्ली में पांच और अलीगढ़ में तीस आपराधिक मामले दर्ज हैं । इनमें हत्या का प्रयास , लूटपाट , झपटमारी , चोरी , गैंगस्टर एक्ट , मादक पदार्थ की तस्करी समेत अन्य मामले दर्ज हैं

Related Articles
Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button