A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशप्रताप गढ़

अज्ञात कार चालक पर लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने का केस दर्ज

अज्ञात कार चालक पर लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने का केस दर्ज

लालगंज, प्रतापगढ़। कोतवाली पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए दुर्घटना करने को लेकर मुकदमा दर्ज किया है। सांगीपुर थाना के थरिया गांव निवासी विष्णुकान्त वर्मा पुत्र रामलाल वर्मा ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि बारह मई को दोपहर उसके भाई सूरज वर्मा बाइक से कुण्डा से घर आ रहे थे। लालगंज कोतवाली के केशवपुर चौराहे के पास अज्ञात कार चालक ने टक्कर मार दिया। जिससे सूरज गंभीर रूप से घायल हो गये। जांच के बाद पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए दुर्घटना करने का मुकदमा दर्ज किया है।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!