मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
नेशनल लोक अदालत के प्रचार प्रसार वाहन को किया रवाना ,*पंचायत सहायकों का हल्ला बोल: 30 हजार मानदेय और स्थायीकरण की मांग, नहीं मानी तो लखनऊ में महाधरना और काम ठप!*बिहार मुजफ्फरपुर शिवहर सीतामढ़ी बीच के खबरबलराम कृषि महोत्सव में 700 से अधिक किसानों ने लिया भागचंद्रशेखर आजाद नगर:- सरकार से भाषण नहीं कागजात चाहिएसंत रविदास जयंती पर निकली कलश वंदन यात्रा, समरसता का दिया संदेशजनहित के कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं — श्रीमती सावित्री ठाकुरभगवान बलराम जयंती पर प्राकृतिक खेती को लेकर कृषक संगोष्ठी आयोजितसंत रविदास जयंती पर मनावर में निकली समरसता कलश यात्रा, पुष्पवर्षा से हुआ स्वागतहमीरपुर :12 सितम्बर को आयोजित होगी आगामी राष्ट्रीय लोक अदालतनेशनल लोक अदालत के प्रचार प्रसार वाहन को किया रवाना ,*पंचायत सहायकों का हल्ला बोल: 30 हजार मानदेय और स्थायीकरण की मांग, नहीं मानी तो लखनऊ में महाधरना और काम ठप!*बिहार मुजफ्फरपुर शिवहर सीतामढ़ी बीच के खबरबलराम कृषि महोत्सव में 700 से अधिक किसानों ने लिया भागचंद्रशेखर आजाद नगर:- सरकार से भाषण नहीं कागजात चाहिएसंत रविदास जयंती पर निकली कलश वंदन यात्रा, समरसता का दिया संदेशजनहित के कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं — श्रीमती सावित्री ठाकुरभगवान बलराम जयंती पर प्राकृतिक खेती को लेकर कृषक संगोष्ठी आयोजितसंत रविदास जयंती पर मनावर में निकली समरसता कलश यात्रा, पुष्पवर्षा से हुआ स्वागतहमीरपुर :12 सितम्बर को आयोजित होगी आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत
A2Z सभी खबर सभी जिले की

दर्दनाक सड़क हादसे में दो बच्चों की मौत

WhatsApp Facebook

दर्दनाक सड़क हादसे में दो बच्चों की मौत 

परिजनों में मचा कोहराम, जांच में जुटी पुलिस

जहानाबाद। जिले में स्थित बीबीएम कॉलेज ओकरी के समीप बुधवार की रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो बच्चों की मौत हो गई। हादसे में बंछीली गांव निवासी रोशन कुमार 15 वर्ष और रॉकी कुमार 10 वर्ष की जान चली गई। घटना रात करीब 8 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, दोनों बच्चे एक ट्रैक्टर पर सवार होकर जा रहे थे। ट्रैक्टर चालक वाहन चला रहा था। बीबीएम कॉलेज के पास सड़क पर चढ़ने के दौरान चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिससे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। इस हादसे में ट्रैक्टर पर बैठे दोनों बच्चे नीचे दब गए और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

घटना के पश्चात आसपास के लोग मौके पर जुट गए। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद जेसीबी की मदद से ट्रैक्टर के नीचे दबे दोनों बच्चों को बाहर निकाला गया और तत्काल ओकरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही ओकरी थाना प्रभारी सुमन जी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जहानाबाद भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया की गई। दो बच्चों की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। गांव में भी शोक का माहौल है।