A2Z सभी खबर सभी जिले की

गायत्री शक्तिपीठ में सामूहिक शिवाभिषेक




रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। श्रावण के तीसरे सोमवार गायत्री शक्तिपीठ मनावर में शिव भक्तों की भीड़ देखने को मिली। सामूहिक शिवाभिषेक में गायत्री परिवार के परिजन एवं पटेल कॉलोनी के साथ नगर मनावर के शिव भक्तों ने श्रावण में अभिषेक कर शिव जी की भक्तिभाव से आराधना करते हुए इस महत्वपूर्ण पुण्य कार्य में अपने साझेदारी सुनिश्चित की।

पंडित राकेश पुरोहित ने बताया कि भगवान शिव जी के प्रिय दिवस में शिव की पूजा आराधना और जलाभिषेख विशेष फलदाई होता है। शिव अभिषेक के माध्यम से परिजनों को गुरुदेव के संदेशों से साक्षात्कार किया गया। रूढ़िवादी परंपराओं,कुरितीयो तथा समाज में फैली अनावश्यक प्रथाओं से बचे रहने की अपील की गई तथा विश्वास दिला गया की मनुष्य अपने भाग्य का निर्माता स्वयं है। वह स्वयं उत्कृष्ट बने, और दूसरों को श्रेष्ठ बनाने की प्रेरणा दे ताकि समस्त राष्ट्र में चारों ओर मधुरता, स्वच्छता, सादगी एवं सज्जनता का वातावरण उत्पन्न हो सके।

Show More
Check Also
Close
Back to top button