A2Z सभी खबर सभी जिले की

, जनपद औरैया में ऑनलाइन जुआ का हुआ भंडाफोड़ 15 जुआ खेलने वाले गिरफ्तार 1441 000 बरामद

*औरैया पुलिस* *प्रेस-नोट* *दिनांकः-27.04.2026* *थाना कोतवाली औरैया / स्वाट / सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा आईपीएल मैच में सट्टा खिलाने वाले गिरोह का भण्डाफोड़ करते हुए 15 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया, कब्जे से 604000/- रूपये नकद,52 अदद ताश पत्ते व,16 एण्ड्राईड मोबाइल फोन व 01 की-पैड मोबाईल फोन बरामद कर कुल 12 बैंक खातों की जांच कर कुल 3,61,261/- रुपये की धनराशि को फ़्रीज़ कराया गया ।* कार्यवाही- श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, कानपुर व श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र,कानपुर द्वारा अपराध एवं अपराधियो पर नियंत्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक औरैया व क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल पर्यवेक्षण में दिनांक 27.04.2026 को थाना कोतवाली औरैया पुलिस टीम द्वारा जनपद औरैया में अवैध ऑनलाइन सट्टा कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आईपीएल मैच में सट्टा खिलाने वाले 15 अभियुक्तगण को मय जुआ खेलने की सामग्री सहित गिरफ्तार किया गया । घटना का संक्षिप्त विवरण- दिनांक 26.04.2026 को संयुक्त पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिंग की जा रही थी कि दौरान मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी कि मोहल्ला बनारसीदास में पिन्टू यादव तुर्कीपुर वाले के किराये के मकान में कुछ व्यक्तियों द्वारा जुआ व आईपीएल मैच में सट्टा खिलाया जा रहा है । प्राप्त सूचना पर संयुक्त पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए जुआ व आईपीएल मैच में सट्टा खेलने/खिलाने वाले कुल 15 अभियुक्तगण को 52 अदद ताश के पत्ते , कुल 604000/- रूपये नकद,16 अदद एण्ड्राईड मोबाइल फोन व 01 अदद की-पैड मोबाईल फोन सहित समय 21.50 बजे गिरफ्तार किया गया तथा पूछताछ एवं बरामदगी के आधार पर अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना कोतवाली औरैया पर मु0अ0स0 274/26 धारा 112 बीएनएस व 3/4 सार्वजनिक जुआ अधिनियम पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है। पूछताछ का विवरण- पूछताछ के दौरान अभियुक्तगण ने बताया कि वे एक संगठित गिरोह के रूप में लंबे समय से आईपीएल सट्टा और जुआ खेलने का कारोबार कर रहे थे। अभियुक्तगण पकड़े जाने के डर से बाहर खुले में जुआ खेलने के बजाय किराए पर सुरक्षित कमरा लेकर अंदर ही आईपीएल मैचों सट्टा लगवाते है तथा जुआ खिलवाते है ( गिरफ्तार अभियुक्त सुघर सिंह के मोबाइल की जांच करने पर 1EX99 लिंक के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा खेलना और खिलाना पाया गया ) प्रहलाद, सोनू और बृजेश सिंह की ऑनलाइन आईडी भी इसी नेटवर्क के माध्यम से बनाई गई । इस गिरोह में एक अन्य व्यक्ति द्वारा आईडी उपलब्ध कराई गई । मुख्य अभियुक्त योगेश कुमार ने जालौन निवासी एक युवक से 20,000 रुपये में गेमिंग आईडी खरीदी थी । मुख्य अभियुक्त योगेश द्वारा वेबसाइट 1EX99 लिंक के माध्यम से 03 अकाउंट संचालित किये जा रहे थे जिसमें (आईडी oraiya में कुल 10,34,218/-, आईडी shanky 2,00000 तथा आईडी abhisekh 2,07,005) कुल 14,41,223 रुपयों के क्वाइन्स संचालित हो रहे थे इसके अतिरिक्त अभियुक्तगण योगेश कुमार पुत्र रामगोपाल के 03 बैंक खाते, प्रहलाद सिंह पुत्र नन्दराम का 01 बैंक खाता, सुघड सिंह पुत्र रामगोपाल 05 बैंक खाते सोनू पुत्र अमर सिंह के 02 बैंक खाते, बृजेश पुत्र महेन्द्र सिंह का 01 बैंक खाता सहित कुल 12 बैंक खातों की जांच के दौरान कुल 3,61,261/- रुपये की धनराशि पाई गई, जिसे फ़्रीज़ कराया गया है। समस्त वित्तीय लेन-देन एवं इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर यह स्पष्ट हुआ है कि अभियुक्तगण संगठित तरीके से ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क संचालित कर रहे थे। *गिरफ्तार अभियुक्तगण विवरण-* 1-योगेश कुमार पुत्र रामगोपाल निवासी हुसैपुरा जागिर थाना रामपुरा जनपद जालौन उम्र करीब 33 वर्ष 2- प्रहलाद सिंह पुत्र नन्दराम नि0 माधौगढ़ थाना माधौगढ़ जनपद जालौन उम्र 33 वर्ष 3-सुघड सिंह पुत्र रामगोपाल निवासी हुसैपुरा जागिर थाना रामपुरा जनपद जालौन उम्र 25 वर्ष 4-सोनू पुत्र अमर सिंह निवासी छौना मानपुरा थाना रामपुरा जनपद जालौन उम्र 33 वर्ष 5-बृजेश पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी हथेली थाना जालौन उम्र 32 वर्ष 6-दीपचन्द्र पुत्र विजय निवासी कुकर गांव थाना उरई जनपद जालौन उम्र करीब 36 वर्ष 7-पंकज पुत्र संजीव कुमार निवासी कुकर गांव थाना उरई जनपद जालौन उम्र करीब 20 वर्ष 8-संजय राठौर पुत्र जगदीश राठौर उम्र करीब 38 वर्ष नि0मोहल्ला रपट गंज जालौन थाना जालौन जनपद जालौन 9-संतोष कुमार पुत्र रामगोपाल निवासी हुसैपुरा जागिर थाना रामपुरा जनपद जालौन उम्र 40 वर्ष 10-अमरनाथ पुत्र गोपाल जी निवासी शिवगंज थाना रामपुरा जनपद जालौन उम्र 38 वर्ष 11-अंकित कुमार पुत्र रामप्रकाश राठौर निवासी हुसैपुरा थाना रामपुरा जनपद जालौन उम्र 30 वर्ष 12-मुकेश पुत्र राजन सिंह निवासी मोहल्ला बापू साहब जालौन थाना जालौन जनपद जालौन उम्र 44 वर्ष 13-कृष्णा पुत्र जगत सिंह निवासी सुडार थाना जालौन जनपद जालौन उम्र 32 वर्ष 14-नासिर पुत्र नसिम निवासी मदार दरवाजा पक्का तलाब थाना व जिला औरैया उम्र 32 वर्ष 15-समीर पुत्र शकील निवासी पक्का तलाब थाना व जिला औरैया उम्र 24 वर्ष । *पंजीकृत अभियोग-* 1. मु0अ0स0 274/26 धारा 112 बीएनएस व 3/4 जुआ अधिनियम थाना कोतवाली औरैया जनपद औरैया । *आपराधिक इतिहास अभियुक्तगण –* प्रहलाद सिंह पुत्र नन्दराम 1-मु0अ0स0 136/23 धारा 13 जुआ / दयूत अधि0 थाना माधौगढ़ जनपद जालौन । 2-मु0अ0स0 230/23 धारा 13 जुआ / दयूत अधि0 थाना माधौगढ़ जनपद जालौन । 3-मु0अ0स0 110/23 धारा 13 जुआ / दयूत अधि0 थाना रामपुरा जनपद जालौन । कृष्णा पुत्र जगत सिंह 1-मु0अ0स0 346/24 धारा 13 जुआ / दयूत अधि0 थाना कोतवाली जालौन जनपद जालौन । 2-मु0अ0स0 204/25 धारा 13 जुआ / दयूत अधि0 थाना कोतवाली जालौन जनपद जालौन । बृजेश पुत्र महेन्द्र सिंह 1-मु0अ0स0 303/25 धारा 13 जुआ / दयूत अधि0 थाना कोतवाली जालौन जनपद जालौन । संतोष कुमार पुत्र रामगोपाल 1-मु0अ0स0 109/19 धारा 13 जुआ / दयूत अधि0 थाना गोहन जनपद जालौन । 2-मु0अ0स0 129/21 धारा 13 जुआ / दयूत अधि0 थाना गोहन जनपद जालौन । 3-मु0अ0स0 453/17 धारा थाना कोतवाली कोंच जनपद जालौन । 4-मु0अ0स0 203/20 धारा 13 जुआ / दयूत अधि0 कोतवाली उरई जनपद जालौन । 5-मु0अ0स0 123/22 धारा 13 जुआ / दयूत अधि0 थाना रामपुरा जनपद जालौन । योगेश कुमार पुत्र रामगोपाल 1-मु0अ0स0 26/22 धारा 13 जुआ / दयूत अधि0 थाना गोहन जनपद जालौन । 2-मु0अ0स0 19/25 धारा 110/115(2)/191(2)/191(3)/351(2)/352/74 बीएनएस थाना रामपुरा जनपद जालौन । अमरनाथ पुत्र गोपाल जी 1-मु0अ0स0 162/21 धारा 406/420/467/468/471 भादवि थाना कुठौंद जनपद जालौन । सोनू पुत्र अमर सिंह 1-मु0अ0स0 215/20 धारा 13 जुआ / दयूत अधि0 थाना कोतवाली जालौन जनपद जालौन । 2-मु0अ0स0 123/22 धारा 13 जुआ / दयूत अधि0 थाना कुठौंद जनपद जालौन । 3-मु0अ0स0 159/23 धारा 13 जुआ / दयूत अधि0 थाना रामपुरा जनपद जालौन । अंकित कुमार पुत्र रामप्रकाश राठौर 1-मु0अ0स0 1281/18 धारा 13 जुआ / दयूत अधि0 थाना कोतवाली उरई जनपद जालौन 2-मु0अ0स0 721/25 धारा 13 जुआ / दयूत अधि0 थाना कोतवाली उरई जनपद जालौन 3-मु0अ0स0 53/25 धारा 13 जुआ / दयूत अधि0 थाना माधौगढ़ जनपद जालौन *बरामदगी-* 1- 07 अदद बन्डल 52 ताश के पत्ते । 2- 16 अदद एण्ड्राईड मोबाइल फोन । 3- 01 अदद की-पैड मोबाईल फोन । 4- कुल 604000/- रूपये नकद । ( नोट- कुल 12 बैंक खातों की जांच कर कुल 3,61,261/- रुपये की धनराशि को फ़्रीज़ कराया गया तथा ) *गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम-* 1. श्री अशोक कुमार क्षेत्राधिकारी नगर । 2. प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली औरैया श्री राजकुमार सिंह मय हमराह 3. अपराध निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह मय हमराह थाना कोतवाली औरैया 4. प्रभारी स्वाट टीम उ0नि0 कुलदीप कुमार मय टीम । 5. प्रभारी सर्विलांस टीम उ0नि0 समित चौधरी मय टीम । 6. व0उ0नि0 मो0 तौकीर खान मय हमराह थाना कोतवाली औरैया 7. उ0नि0 श्री धर्मेन्द्र कुमार थाना कोतवाली औरैया 8. उ0नि0 श्री गनेश गुप्ता थाना कोतवाली औरैया 9. उ0नि0 जाकिर हुसैन थाना कोतवाली औरैया

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!