A2Z सभी खबर सभी जिले की

चाईनीस माँझा बेचने वाले के विरूद्ध मनावर पुलिस की कार्यवाही

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार।। पुलिस अधीक्षकमयंक अवस्थी द्वारा चाइनीज मांझा के उपयोग, विक्रय एवं भंडारण करने वालो के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश पर विजय डावर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एंव बृजेश कुमार मालवीय, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) मनावर के उचित मार्गदर्शन में थाना मनावर को प्राप्त हुई सूचना के आधार पर मनावर क्षैत्र में चाइनीज मांझा के उपयोग, विक्रय एवं भंडारण पर प्रतिबंध के बावजूद अवैध रूप से रखे जाने की सूचना प्राप्त कर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई। इसी क्रम में थाना मनावर पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए एक बंडल चाइनीज मांझा किमती 1200 रूपये का मनोहर सिंह पिता कांजी चौहान जाति राजपूत निवासी अंबिका कॉलोनी मनावर को बेचते मौके से पकड़ा गया। चाइनीज मांझा अत्यंत धारदार एवं घातक होता है, जिससे आम नागरिकों, दोपहिया वाहन चालकों तथा पशु-पक्षियों के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न होता है। इसके उपयोग से कई बार गंभीर चोट एवं दुर्घटनाएं घटित हो चुकी हैं। पुलिस द्वारा मनोहरसिंह के विरुद्ध प्रचलित कानूनों के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है। साथ ही आमजन से अपील की जाती है कि चाइनीज मांझा का उपयोग, खरीद-फरोख्त अथवा भंडारण न करें। यदि कहीं भी चाइनीज मांझा का अवैध उपयोग या विक्रय होता दिखाई दे तो तत्काल नजदीकी पुलिस थाना को सूचना दें। जनसुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस का यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!