

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार।। आचार्य पुष्पदंत सागर जी महाराज सा और आचार्य प्रसन्न ऋषि जी महाराज सा के शिष्य मनावर नगर गौरव मुनि श्री प्रभात सागर जी महाराज सा सहित मुनि संघ का मनावर से सिद्ध क्षेत्र बावनगजा जी की ओर विहार हुआ।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाज जनों ने बैंड बाजो के साथ मुनि श्रीसंघ को नगर के बाहर तक विदाई दी।
आचार्य श्री एवं मुनि श्री प्रभात सागर जी के विहार के दौरान दिगंबर जैन समाज के सदस्यों ने अपने घरों के सामने उनके पवित्र चरणों की पाद प्रक्षालन की।
विहार सदर बाजार स्थित पारसनाथ जिनालय से प्रारंभ हो कर गांधी चौराहा होते हुए सिंघाना के लिए रवाना हुआ।
इस अवसर पर मुनि श्री प्रभात सागर जी महाराज के गृहस्थ अवस्था के परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे।
समाज के वरिष्ठ तथा डीजियाना न्यूज के संवाददाता देवेंद्र जैन ने बताया कि विहार के दौरान सभी ने मुनि श्री से आशीर्वाद प्राप्त किया एवं आरती उतारी गई। समाज के अध्यक्ष अभय सोगानी, पंकज गोधा, पारस कासलीवाल, सुनील सोगानी, शुभम अजमेरा सहित बड़ी संख्या में पुरुष, महिला और बच्चे उपस्थित रहे।
