A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:पीडित ने दबंग गैंगस्टर से लगाई जान माल की रक्षा की गुहार 

संवादाता राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत 

मौदहा हमीरपुर। कस्बे के युवक ने दबंग गैंगस्टर और डी-29गैंग के संचालक सहित परिवार से जान माल की रक्षा की गुहार लगाई है, हालांकि इसके पहले भी पीडित सम्पूर्ण समाधान में प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगा चुका है।

कस्बे के मोहल्ला उपरौस निवासी अरशद पुत्र इस्लाम उददीन ने कोतवाली में दिए शिकायती पत्र में बताया कि, उसके खेत में लेखपाल द्वारा चिंहित करने के बाद तारबाडी लगाई गई थी जिसे गैंगस्टर एक्ट के आरोपी मुईन उददीन जुम्मू, रेहाना बानो और अलकिशा पुत्री जुम्मू ने अज्ञात लोगो के सहयोग से पिलर तोड़ दिए। इतना ही नहीं पीडित का आरोप है कि उक्त दबंग पांच लाख रुपये मांग रहे हैं और नहीं देने पर जान से मार देने की धमकी दे रहे हैं। साथ ही कह रहे हैं कि उनके पास बहुत रुपये हैं इसलिए उनका कहीं कुछ नहीं हो सकता। उक्त लोगों की धमकी से पीडित का परिवार डरा सहमा है पीडित ने कोतवाली में शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।

Related Articles
Show More
Check Also
Close
Back to top button