मध्यप्रदेश

बिलहरी पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर को किया गिरफ्तार

बिलहरी पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर को किया गिरफ्तार…Pawan Shrivastava 9399377878

श्रीमान् पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशानुसार चोरी एवं नकबजनी के मामलों में शीघ्र पतासाजी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा पच्चिसीया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक राजेंद्र मिश्रा तथा चौकी प्रभारी बिलहरी सुयश पाण्डेय के नेतृत्व में कार्यवाही की गई।

बिलहरी पुलिस द्वारा मुखबिर से विश्वसनीय सूचना प्राप्त होने पर वाहन चेकिंग लगाई गई दौरान वहां चैकिंग एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल को रोका गया गाड़ी में आगे पीछे नंबर प्लेट ना होने से गाड़ी चालक से नंबर प्लेट व गाड़ी के कागजात के संबंध में सख्ती से पूछताछ की गई जिसके द्वारा बताया गया कि यह मोटरसाइकिल अगस्त माह में जो बिलहरी से बड़खेड़ा रोड पर है रोड किनारे से चोरी किया था बाद चेचिस नंबर द्वारा सर्च करने पर गाड़ी पालू पुरी के खेत के सामने रोड किनारे से चोरी गई मोटरसाइकिल पाई गई जिस पर अपराध क्रमांक 633/2025 कायम किया गया था । आरोपी का नाम पता पूछने पर अपना नाम अभिषेक तिवारी पिता राम रूप तिवारी उम्र 18 वर्ष निवासी भाटिया मोहल्ला झिंझरी थाना माधव नगर जिला कटनी से जब्त की गई ।

Related Articles

गिरफ्तार आरोपी का नाम — अभिषेक तिवारी पिता रामरूप तिवारी, उम्र 18 वर्ष, निवासी भाटिया मोहल्ला, झिंझरी, थाना माधवनगर, जिला कटनी।

आरोपी से चोरी की गई मोटरसाइकिल जब्त की गई है।

🟩 सराहनीय भूमिका – थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक राजेंद्र मिश्रा, चौकी प्रभारी सुयश पाण्डेय, प्रधान आरक्षक 182 संतोष प्रजापति, 437 व्यास गुप्ता, आरक्षक सौरभ जैन, दिलकेश्वर, संदीप भलावी, लव उपाध्याय, विकास कुमार का सराहनीय योगदान रहा।    

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!