A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशकटनीदेशबिहारमध्यप्रदेश

कटनी। बिहार के परिणाम से उत्साहित भाजपाजनों ने सुभाष चौक में मनाया जोरदार जश्न I

मिठाई बांटी, पटाखे फोड़े और ढोल नगाड़ों के साथ खुशी का किया इजहार I

बिहार के परिणाम से उत्साहित भाजपाजनों ने सुभाष चौक में मनाया जोरदार जश्न
मिठाई बांटी, पटाखे फोड़े और ढोल नगाड़ों के साथ खुशी का किया इजहार
 

कटनी। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज शाम कटनी के ह्रदय स्थल सुभाष चौक में बिहार में एनडीए सरकार की प्रचंड जीत पर जोरदार जश्न मनाया। ढोल नगाड़ों तथा गगनचुंबी आतिशबाजी के बीच भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरित किया तथा भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारों के साथ पूरे माहौल को भाजपामयी बना दिया। करीब एक घण्टे तक चले इस विजय उत्सव में महिला मोर्चा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता स्वयं को थिरकने से रोक नहीं पाए। भाजपा जिलाध्यक्ष श्री दीपक टण्डन, महापौर श्रीमती प्रीति सूरी के साथ वरिष्ठ नेता भी कार्यकर्ताओं के उत्साह का सम्मान करते हुए इस उत्सव में खुद को थिरकने से रोक नहीं पाए। एक दूसरे को बधाइयों का सिलसिला देर तक जारी रहा। जिलाध्यक्ष श्री दीपक टण्डन ने इस अवसर पर कहा कि यह भाजपा और एनडीए कार्यकर्ताओं के त्याग परिश्रम तथा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी श्री नीतीश कुमार भाजपा अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा गृह मंत्री श्री अमित शाह के कुशल नेतृत्व तथा देश और बिहार में सुशासन की जीत है यह जनादेश विकास विरोधियों को करारा जवाब है। जनता ने कांग्रेस राजद तथा विपक्ष के झूठ फरेब के खिलाफ मतदान कर आईना दिखाया है। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, खजुराहो सांसद श्री वीडी शर्मा एवं मध्यप्रदेश से प्रचार के लिए बिहार गए भाजपा नेताओं के अथक परिश्रम की भी सराहना की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टंडन, रामरतन पायल, प्रीति सूरी, अलका जैन भंवर सिंह चौहान, सुरेश सोनी,नंदकुमार बरसानी,लक्ष्मण वीरवानी, रवि खरे, कैलाश जैन, अजय शर्मा,मृदुल द्विवेदी,आशीष गुप्ता बाबा, अंकिता तिवारी,सीमा जैन सोगानी, मृदुल मिश्रा, आशुतोष शुक्ला, सचिन तिवारी, यज्ञदत्त पप्पा मिश्रा,अशोक चौदहा, सत्यनारायण अग्रहरि, रजत जैन,कौशलश मिश्रा, सौरभ अग्रवाल,अभिषेक ताम्रकार,ऋचा गेलानी , रम्मू साहू, विजय दुबे , दीपक तिवारी, रौनक खंडेलवाल,बीना बैनर्जी, रेखा तिवारी, शमीम बानो,मनीषा प्यासी, आकांक्षा बरसैंया, पार्वती तामीया, सरला पांडे, पारस जैन, अजय माली, रेशु तुड़हा, अतिन अग्रवाल, राघवेन्द्र खरे, सुरेश जायसवाल, शिब्बू साहू, डब्बू रजक, रजनी सोनी, ज्योत्सना सोनी, अंजिता तामिया, मनोज पाण्डे, अशोक मखीजा,अभिषेक शर्मा , श्याम निषाद,अविनाश गुप्ता,अर्शिव सेन, विक्रम पुरुस्वानी,ऋषभ मिश्रा,शंभू बर्मन, शंभू शर्मा, शिवम मिश्रा, भगवानदीन त्रिपाठी, प्रदीप उपाध्याय, नितिन बिलैया, कैलाश तनवानी, सोनू बहरे, प्रियांशु गुप्ता, राजकुमार चक्रवर्ती, चंद्रनारायण मिश्रा आदि भाजपा जनों की उपस्थिति रही।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!