A2Z सभी खबर सभी जिले की

महिला बाल विकास केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने स्थानीय बाजार से खरीदी वोकल फॉर लोकल का संदेश दिया

महिला बाल विकास केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने स्थानीय बाजार से खरीदी वोकल फॉर लोकल का संदेश दिया

 

राहुल सेन मांडव

मो 9669141814

Related Articles

 

धार न्यूज/धामनोद दीपावली त्योहार को लेकर केंद्रीय महिला बाल विकास राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर रविवार को नगर के बाजार में निकलीं। उन्होंने स्थानीय दुकानदार और ठेलों वालों से दीए, पूजा का सामान, मटके, दही हांडी, दीपक सहित कुछ सजावट का सामान खरीदा। उनके साथ भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी थे। उन्होंने सबसे पहले प्रजापत समाज की दुकान से 101 दीए खरीदे। अन्य दुकानों पर भी पहुंची। डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देते हुए उन्होंने अधिकतर जगह डिजिटल पेमेंट किया।

 

कई जगह दुकानदार उन्हें देखकर उत्साहित हो गए। इस मौके पर ठाकुर ने कहा वह पहले जब सांसद या मंत्री नहीं थी। तब भी आती थी। अब भी आई हूं। उद्देश्य है कि स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा दें। लोकल फॉर वोकल पर ध्यान दें। यह संदेश देना चाहती हूं कि जनता यह न समझे कि केंद्रीय मंत्री बन गई, तो उनके बीच की नहीं है। हमेशा इस बाजार से ही खरीदी करते रहेगी। वहीं कहा कि डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देने के लिए उन्होंने डिजिटल पेमेंट किया। इस अवसर पर दुकानदार राजेंद्र प्रजापत ने बताया दीदी पहले भी आती थीं और अब भी आई तो ज्यादा अच्छा लगा। ठाकुर को एक दुकानदार युवती में अपनी ओर से एक मिट्टी की गुल्लक भी भेंट की। हालांकि ठाकुर ने उसका भी भुगतान किया। धामनोद. बाजार में खरीदी करतीं केंद्रीय राज्यमंत्री ठाकुर।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!