A2Z सभी खबर सभी जिले की

पटौदी पुलिस चौकी में एक दिया शहीदों के नाम लगाया गया

अखंड भारत समाचार करण सिंह लखेरा गुरुग्राम हरियाणा पटौदी चौकी में दिवाली पर एक दिया शहीदों के नाम लगाया युवा नशे से दूर रहकर मनाये दिवाली : चौकी इंचार्ज लोकपाल पूरे देश में दिवाली बड़े ही धूमधाम से मनाई जा रही है सभी अपने-अपने तरीके से दिवाली मना रहे हैं परंतु पटौदी पुलिस प्रशासन ने इस दिवाली पर शहीदों के नाम दीप जलाकर दिवाली मनाई और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और पटौदी चौकी इंचार्ज लोकपाल सिंह ने इस मौके पर सभी देशवासियों को दिवाली की बधाई देते हुए कहां देश के शहीदों के बदौलत ही पूरा देश चैन और सुकून की सांस ले रहा है इनकी बदौलत ही देश में हर त्यौहार बड़े ही धूमधाम से खुशियां मनाते हैं दिवाली बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है दिवाली एवं सभी त्यौहार समाज को जोड़ने का काम करते हैं सभी युवाओं से निवेदन है दिवाली नशे से दूर रहकर मनाये इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता राजू खान पटौदी, सोनू कुमार, ASI रामपाल सिंह, हवलदार नरवीर, सतीश कुमार सहित काफी पुलिसकर्मी मौजूद रहे

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!