A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:अनियंत्रित बाईक पेड से टकरा कर खडड में गिरी, युवक की मौत

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत 

मौदहा हमीरपुर। बाईक से गांव जा रहे युवक की अनियंत्रित बाईक पेड से टकरा कर खडड में गिर गई जिसमे बाईक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए कस्बे के सरकारी अस्पताल लाया गया जहाँ डाक्टरों ने बाईक सवार को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कोतवाली क्षेत्र के बडी आबादी वाले ग्राम अरतरा निवासी जीतेन्द्र (25)पुत्र रामकिशन बाईक से मौदहा कस्बे से अरतरा जा रहा था तभी अरतरा के निकट तेज रफ्तार बाईक अनियंत्रित होकर पेड से टकराने के बाद सडक किनारे खडड में गिर गई जिसमे बाईक सवार जीतेन्द्र गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे ग्रामीणों द्वारा इलाज के लिए कस्बे के सरकारी अस्पताल लाया गया जहां पर डाक्टरों ने जीतेन्द्र को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होते ही अस्पताल में परिजनों का जमावडा लग गया।

Related Articles

सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। मृतक अपने परिवार में दो भाईयो और एक बहिन में सबसे बडा था और बीते फरवरी महीने में मृतक की चित्रकूट के चकवा गांव में शादी हुई थी।

घर में हुई इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!