A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेमध्यप्रदेश

कटनी-लमतरा रोड चाका के पास स्थित निजी थर्माकोल फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिलते ही कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव ने नगर निगम को मौके पर फायर ब्रिगेड रवाना करने के निर्देश दिये।

ब्रेकिंग

चाका के पास थर्माकोल फैक्ट्री में आग बुझाने लगायें गये है 4 फायर ब्रिगेड वाहन

कटनी।लमतरा रोड चाका के पास स्थित निजी थर्माकोल फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिलते ही कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव ने नगर निगम को मौके पर फायर ब्रिगेड रवाना करने के निर्देश दिये।

कलेक्टर श्री यादव ने आग की भयावहता को देखते हुए नगर परिषद कैमोर,विजयराघवगढ़ एवं ए सी सी फैक्ट्री कैमोर की दमकल गाड़ियों को भी मौके पर भेजने के निर्देश दिए थे। कैमोर सी एम ओ धर्मेन्द्र शर्मा ने बताया कि दमकल वाहनों को गंतव्य स्थल लमतरा चाका के लिए रवाना कर दिया गया है। होमगार्ड कमान्डेंट श्वेता गुप्ता के मुताबिक स्थिति नियंत्रण में है। आग पर तेजी से काबू पाया जा रहा है।

Related Articles

कलेक्टर श्री यादव के निर्देश पर मौके पर जिला प्रशासन के अधिकारी एस डी एम श्री प्रदीप कुमार मिश्रा , तहसीलदार बी के मिश्रा और अन्य विभागीय अधिकारी और पुलिस , दल-बल सहित मौजूद हैं। चार फायर ब्रिगेड दमकल वाहनों द्वारा आग बुझाई जा रही है।

थाना कुठला के अंतर्गत लमतरा में की निजी फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिलते ही विकास शर्मा एच एस एम के नेतृत्व में एस डी ईआर एफ के 4जवानों की टीम अग्निशमन यंत्र, सीढ़ी, रस्सा आदि बचाव उपकरणों के साथ मौके पर एक्शन में है। प्राथमिक तौर पर फैक्ट्री के भीतर किसी भी व्यक्ति के फँसे होने की सूचना नहीं है।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!