A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरे

नारायणपुर के न्यायिक क्षेत्राधिकार को बानसूर के अधीन करने की मांग

नारायणपुर की जनता को हो रही परेशानी

नारायणपुर के न्यायिक क्षेत्राधिकार को विराटनगर न्यायालय के अधीन जोड़ने के कारण क्षेत्रवासियों को कानूनी कार्यों के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नारायणपुर से विराटनगर की दूरी काफी है और वहां परिवहन सुविधाओं की कमी के कारण लोगों को समय और आर्थिक नुकसान होता है।

बानसूर में मुंसिफ कोर्ट, ACJM, और ADJ कोर्ट जैसी सुविधाएं मौजूद हैं। ऐसे में नारायणपुर को बानसूर के अधीन न्यायिक क्षेत्राधिकार देना जनहित में होगा।शकुंतला रावत ने सरकार से नारायणपुर में मुंसिफ कोर्ट की स्थापना करने की मांग की है, ताकि स्थानीय स्तर पर ही जनता को त्वरित और सुगम न्यायिक सेवाएं मिल सकें।

विज्ञापन

Related Articles

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!